भारत के विदेश सचिव मिसरी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर
भोपाल [ महामीडिया] भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। आज वॉशिंगटन पहुंचने पर उनका स्वागत अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने किया।विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा और सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। दौरे के दौरान विक्रम मिसरी अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे जहां व्यापार, विज्ञान और तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।