म.प्र शिक्षा बोर्ड ने पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त किया

म.प्र शिक्षा बोर्ड ने पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त किया

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.शिक्षा  बोर्ड ने  इस साल से छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को खत्म कर ‘द्वितीय परीक्षा’ शुरू की जा रही है जिसमें फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।  छात्र अब सिर्फ फेल विषयों के लिए ही नहीं बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी किसी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। इससे छात्रों को अपने रिजल्ट सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा। शिक्षा मण्डल ने पूरक परीक्षा की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पहले हाईस्कूल में अधिकतम दो विषय और हायर सेकेंडरी में एक विषय में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे सकते थे लेकिन अब ‘द्वितीय परीक्षा’ के तहत सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें