बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू
भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने आज सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू कर दी। भदभदा क्षेत्र में टीम पहुंची और 9 दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं जिन्हें अगले 15 दिनों में हटाया जाएगा। भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो महीने से जिला प्रशासन अतिक्रमण को चिह्निंत कर रहा था।