हिमाचल में बर्फबारी जारी
भोपाल [ महामीडिया] हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में आज भी बर्फबारी हुई है । गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20.0 सेमी, हंसा में 5 सेमी बर्फ गिरी। जबकि शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। हिमाचल के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो हो गए हैं । इसे फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाया जाता है।