आज फिर कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें आज फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को नर्क बनाने धमकी देने के बाद ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप्प करने की बात कही है। इससे आज एक बैरल ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर $110.74 पर पहुंच गई है। अगर यह तनाव इसी तरह जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमतें $150 प्रति बैरल पहुंच सकती हैं। ब्रेंट की कीमत भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी के बाद आई है जिसमें उन्होंने ईरान को मंगलवार देर शाम 8:00 बजे तक का समय दिया है।