रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
भोपाल [ महामीडिया]नए वित्त वर्ष के रिजर्व बैंक की पहली बैठक में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है इसे 5.25% पर रखा गया गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए निर्णयों की जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। रिजर्व बैंक जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब रिजर्व बैंक रेपो रेट घटाता है तो बैंक इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।