महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद वर्मा का निधन
भोपाल [ महामीडिया]महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद वर्मा जी का कल रात हृदयाघात के कारण स्वर्गवास हो गया है। वह एक महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद और दूरदर्शी व्यक्ति के साथ साथ विनम्र और प्रसन्न आत्मा थे । उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और विश्वविद्यालय परिसर के आसपास ब्रह्मस्थान क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रभावी योजनाएँ साझा की थीं जिनका उद्देश्य ग्रामीणों और जनसामान्य के जीवन स्तर को ऊपर उठाना था।
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ब्रह्मचारी गिरीश जी ने शोक संवेदना प्रगट करते हुए कहा है कि कुलगुरु प्रो. प्रमोद वर्मा को खोने से हमें और महर्षि संस्थान को बहुत बड़ी व्यक्तिगत हानि हुई है। हम भगवान श्री विष्णु जी के श्री चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें अपने विष्णु लोक में स्थान दें और उनके परिवार को इस आकस्मिक प्रयाण को प्रकृति की नियति मानकर स्वीकार करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम वर्मा परिवार के साथ पूर्ण संवेदना के साथ खड़े हैं। हम उनकी मधुर स्मृतियों को सदा संजोकर रखेंगे और महर्षि संगठन में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा ।
ॐ शांति शांति शांति।
सारनाथ कॉम्प्लेक्स स्थित महर्षि संस्थान के कार्यालय में आज एक शोक सभा आयोजित कर प्रो. प्रमोद वर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें सभी उपस्थित सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो.वर्मा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर विजय रत्न खरे, आर्या नंदकुमार , धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कौस्तुब अवस्थी, नीतीश परमार सहित कार्यालय के सभी लोग उपस्थित थे। प्रो. प्रमोद वर्मा का आज अंतिम संस्कार उज्जैन मे किया जायेगा ।