उत्तराखंड के चारों धामों में भारी बर्फबारी
भोपाल [ महामीडिया]उत्तराखंड के चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी हुई है जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इस बेमौसम बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में बाधा आ रही है और प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो जारी है। देहरादून में तापमान 6°गिर गया है। केदारनाथ में भारी हिमपात से धाम बर्फ से ढक गया है जिससे वहां पुनर्निर्माण और बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया गया है। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी ताजी बर्फबारी से विंटर सीजन की वापसी जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा को प्रभावित होने की बात कही है।