म.प्र.के चार जिलों मे आज ओलावृष्टि की चेतावनी
भोपाल [ महामीडिया]म. प्र. में सक्रिय 3 मौसम प्रणालियों के कारण आज और कल प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग और दतिया-में ओलावृष्टि की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट और फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कई क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के चार जिलों दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में बैतूल में ओले गिरे।