उ.प्र. में बिजली गिरने से अब तक पंद्रह लोग मरे

उ.प्र. में बिजली गिरने से अब तक पंद्रह लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] उ.प्र.में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है।  यह घटना मुख्य रूप से कानपुर, मथुरा, संभल, चित्रकूट, और गोंडा सहित कई जिलों में हुई जहाँ ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है। काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई है। कानपुर, मथुरा, संभल में ओले गिरे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने आज  6 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें