देश में ओलावृष्टि को लेकर केंद्र सरकार चिंतित
भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि का संज्ञान लिया है। चौहान ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति की समीक्षा करें। चौहान ने किसान भाइयों-बहनों को आश्वस्त किया कि किसान भाई-बहन चिंता न करे संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार किसानों के साथ है।