दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध
भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में आज सोमवार दोपहर चूक हुई है। अज्ञात कार सवार गेट नंबर 2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गया। कार चालक ने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की कार पर स्याही फेंकी और मौके से फरार हो गया। यह अज्ञात कार मौके से गायब हो गयी। इस घटना से पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच कर रही है। सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर ऐसा कैसे हो गया।पुलिस अब कार और ड्राइवर की तलाश कर रही है।