19 नए राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया
भोपाल [ महामीडिया] राज्यसभा में आज सोमवार को 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान शरद पवार और रामदास अठावले समेत कई दिग्गज नेता शामिल रहे। शपथ ग्रहण समारोह सी.पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति में राज्यसभा कक्ष में आयोजित हुआ। इस दौरान उपसभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी उपस्थित रहे। नए सदस्यों में महाराष्ट्र से 5, तमिलनाडु से 6, पश्चिम बंगाल से 5 और ओडिशा से 3 सांसद शामिल हैं।