पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर और टीम पर ₹24 लाख का जुर्माना
मुंबई [महामीडिया] IPL के मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया लेकिन इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है।यह इस सीजन का पंजाब किंग्स का दूसरा ओवर-रेट अपराध है। इसलिए सिर्फ कप्तान ही नहीं पूरी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर को भी सजा मिली है। बाकी सभी खिलाड़ियों पर ₹6 लाख या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो उतना जुर्माना लगाया गया है।