दस अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की व्यवस्था बंद होगी
भोपाल[महामीडिया] राजमार्ग मंत्रालय ने टोल वसूली की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कदम उठाया है। आगामी 10 अप्रैल 2026 से देश के सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब हर वाहन पर FASTag होना अनिवार्य होगा। राजमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों में वैध FASTag नहीं होगा उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यदि किसी कारणवश FASTag नहीं है तो चालक UPI के द्वारा भुगतान कर सकेगा लेकिन उसे सामान्य टोल शुल्क से 1.25 गुना अधिक राशि देनी होगी।