आज म.प्र. के प्रशासनिक अधिकारी स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे
मुंबई [महामीडिया] म.प्र.में एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बाल सभाओं का आयोजन हुआ। अब आज 4 अप्रैल को प्रदेशभर के स्कूलों में कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी कक्षाएं लेंगे। इंदौर जिले में 162 प्रशासनिक अधिकारी सरकारी स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाएंगे। इधर राजधानी भोपाल में 102 स्कूलों में 102 अधिकारी छात्रों के साथ चर्चा करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर भोपाल ने आदेश जारी किए हैं जिसमें अधिकारियों को स्कूल समय के दौरान आवंटित संस्थान में पहुंचकर बच्चों से चर्चा करनी होगी।