भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट

भोपाल [महा मीडिया] भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 30.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसकी प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा बाजार में उतार चढ़ाव को रोकने के लिए रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप और मार्च में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। विदेशी मुद्रा संपत्तियों और सोने के भंडार में गिरावट के कारण 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में कुल भंडार 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.05 अरब डॉलर रह गया है। 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल भंडार 728.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था।

सम्बंधित ख़बरें