केंद्र सरकार ने 40 प्रमुख रसायनों पर उत्पाद शुल्क समाप्त किया
भोपाल [महा मीडिया] केंद्र सरकार ने उर्वरक और कृषि से जुड़े उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से एनहाइड्रस अमोनिया सहित 40 प्रमुख रासायनिक इनपुट, इंटरमीडिएट और पॉलिमर उत्पादों पर आयात शुल्क को शून्य कर दिया है। यह निर्णय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना संख्या 12/2026-सीमाशुल्क के तहत लिया गया है। यह छूट अप्रैल से लागू होकर 30 जून तक प्रभावी रहेगी जिससे उद्योगों को कच्चे माल की लागत में तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। इस अधिसूचना में शामिल एनहाइड्रस अमोनिया विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नाइट्रोजन आधारित उर्वरकों (जैसे यूरिया) के निर्माण का मुख्य कच्चा माल है। इसके सस्ता होने से उर्वरक उत्पादन लागत में कमी आ सकती है जिसका अप्रत्यक्ष लाभ किसानों तक पहुंचने की संभावना है।इस के तहत मुख्य रूप से बेसिक केमिकल, पेट्रोकेमिकल इंटरमीडिएट और पॉलिमर को शामिल किया है जो उर्वरक, कीटनाशक निर्माण, सिंचाई पाइप, मल्च फिल्म, ग्रीनहाउस प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग होते हैं। यह निर्णय वित्त मंत्रालय द्वारा सीमाशुल्क के तहत लिया गया है।