घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शनो पर रोक

घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शनो पर रोक

भोपाल [महामीडिया] एलपीजी गैस संकट के कारण अब घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शन पर भी रोक लगा दी गई है। गैस कंपनियों द्वारा अपने पोर्टल पर नए कनेक्शन के लिए सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए नए कनेक्शन की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। हालांकि एजेंसी संचालकों द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। नया कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर लोग पहुंचे तो बताया गया कि कंपनियों ने नए कनेक्शन पर रोक लगा दी है। आयल कंपनियों द्वारा जैसे ही एसवी जारी करने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएगी पात्र उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उपभोक्ताओं को अलग से सूचना भी दी जाएगी।

 

सम्बंधित ख़बरें