IPL में आज दो मैच
मुंबई [महा मीडिया ] IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा जिसका टॉस 3 बजे होना है। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। 2022 की शुरुआत से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में MI 5-2 से आगे है। पिछले सीज़न में भी मुंबई इंडियंस ने DC के विरुद्ध दोनों मैच जीते थे। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है। पिछले सीज़न में उन्होंने अपने घर पर खेले 5 में से 4 मैच गंवाए थे। उनकी एकमात्र जीत सुपर ओवर में आई थी। इन आंकड़ों को देखते हुए MI इस मुकाबले में मजबूत दावेदार नजर आती है।