उ.प्र.में बिजली गिरने से पाँच लोग मरे

उ.प्र.में बिजली गिरने से पाँच लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] उ.प्र. में बेमौसम बारिश के चलते कुछ जगह बिजली गिरने से 48 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गयी है  । इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर उनकी पत्नी, चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति शामिल है। उत्तर प्रदेश में  7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलेंगी बारिश होगी  जिसके चलते तापमान में 5°C की गिरावट आएगी।

सम्बंधित ख़बरें