नवीनतम
एनसीईआरटी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिला
भोपाल [महामीडिया] स्कूली बच्चों के लिए सस्ती पाठ्यपुस्तकें तैयार करने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिल गया है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे विशेष श्रेणी के डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भोपाल, शिलांग, मैसूर, अजमेर व भुवनेश्वर के छह क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थानों को इनमें शामिल किया है। इनमें भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन भी शामिल है। अधिसूचना के अनुसार एनसीईआरटी अब नए डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर प्रोग्राम को शुरू कर सकेगा। साथ ही वह देश में अपने नए कैंपस खोल सकेगा। इस दौरान वह किसी भी तरह के व्यवसायिक या लाभ वाली गतिविधियों में शामिल हो नहीं सकेगा।