सीधी में मौसम केंद्र का शुभारम्भ
भोपाल[महामीडिया] कृषि विज्ञान केंद्र सीधी में स्थापित स्वचालित मौसम केंद्र अब पूरी तरह से क्रियाशील हो गया है जिससे किसानों को समय पर सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। यह आधुनिक मौसम केंद्र तापमान, आर्द्रता, वर्षा और वायुमंडलीय दबाव जैसे आंकड़ों को स्वतः रिकॉर्ड कर तुरंत प्रसारित करता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर सलाह दी जा रही है जिससे वह मौसम के अनुसार अपनी खेती की योजना बनाकर फसलों को हानि से बचा सकें।