अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

अयोध्या [महामीडिया] अयोध्या दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुके अयोध्या में  पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों धर्म ध्वज फहराए जाने के साथ मंदिर निर्माणका  काम पूरा हो गया हैं। इसके बाद से मंदिर दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। इससे होटल, रिसॉर्ट कारोबार से लेकर विमानन के बल पर यहां की अर्थव्यवस्था भी बढ़ रही है। अयोध्या में पिछले कई दिनों से जिस तरह पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है   उसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल के अंत तक यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। दो साल पहले तक इस नगर में सालाना साढ़े पांच से छह करोड़ लोग दर्शन करने और घूमने-फिरने आते थे। इतनी तादाद में पर्यटकों के आने से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है। आधारभूत संरचना के मामले में इस शहर ने विश्व के अन्य चर्चित धार्मिक स्थलों को पीछे छोड़ दिया है। राम मंदिर बनने के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या में 4 से 5 गुना तक वृद्धि हुई है।अमेरिका, यूरोप, रूस इत्यादि से भी बड़ी संख्या में पर्यटक राम नगरी आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें