मेगा ऑक्शन में सोफी दो करोड़, दीप्ति और अमीलिया तीन-तीन करोड़ में बिकी

मेगा ऑक्शन में सोफी दो करोड़, दीप्ति और अमीलिया तीन-तीन करोड़ में बिकी

मुंबई [महामीडिया] विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में जारी है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। वहीं मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। तीसरे सेट में 7 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल पर आए। इनमें से एक अनसोल्ड रही।इस सेट में सबसे ज्यादा प्लेयर्स दिल्ली ने खरीदे। उसने वेस्टइंडीज की शिनेल हेनरी, भारत की स्नेह राणा और श्री चरणी को अपने साथ जोड़ा। यूपी ने हरलीन देओल, बेंगलुरु ने राधा यादव और नदिन डी क्लर्क को अपने खेमे में शामिल किया। तीसरे सेट की प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रही है।ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रहीं। भारत के श्री चरणी को दिल्ली ने 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली ने वेस्टइंडीज की शिनेल हेनरी पर भी 1.30 करोड़ रुपए की बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा।

सम्बंधित ख़बरें