इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप

मुंबई [महामीडिया] इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज गुरुवार सुबह को 6.6 की तीव्रता का एक जोरदार भूकंप आया जिससे धरती कांप उठी। लगभग 10 किमी की गहराई पर आए इस भूकंप के झटके पूरे इलाके में महसूस किए गए। भूकंप ने तटीय और अंदरूनी इलाके में रहने वाले लोगों को हिला दिया जिससे इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की मुश्किल और बढ़ गई। इंडोनेशिया पहले से ही अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है जिसमें 25 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अभी तक भूकंप के चलते किसी नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें