नवीनतम
एप्पल ने पांच कंपनियों के साथ एंकर वेंडर के रूप में समझौता किया
भोपाल [महामीडिया] भारत में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के उत्पादन को मजबूत बनाने के लिए एप्पल ने पांच बड़ी कंपनियों के साथ एंकर वेंडर के रूप में समझौता किया है। यह कंपनियां केवल एप्पल को नहीं बल्कि इसके वैश्विक सप्लाई चेन को भी कंपोनेंट्स मुहैया कराएंगी। यह कंपनियां वर्तमान में Apple की मुख्य सप्लायर हैं। लेकिन यह अन्य वैश्विक और घरेलू ग्राहकों को भी सेवाएं दे सकेंगी।अभी तक मंजूरी पाने वाली भारतीय कंपनियों में Tata Electronics, Motherson Electronic Components और Hindalco शामिल हैं। वहीं वैश्विक कंपनियों में Yuzhan Technology और ATL Battery Technology India Ltd भी शामिल है।Apple ने भारत में iPhone के एल्युमिनियम एंकोजिंग की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने की योजना बनाई है। कंपनी का उद्देश्य न केवल घरेलू और निर्यात जरूरतें पूरी करना है बल्कि भारत को इस कंपोनेंट का वैश्विक हब भी बनाना है। फिलहाल, Tata Electronics ही देश में iPhone निर्माण के लिए जरूरी एंकोजिंग का एक छोटा हिस्सा सप्लाई करता है।वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स निर्माताओं को आकर्षित करेंगे। इससे न केवल देश में iPhone निर्माण में मूल्य संवर्द्धन बढ़ेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सप्लाई की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में स्मार्टफोन निर्माण में मूल्य संवर्द्धन 15-20 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।