नवीनतम
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट
भोपाल [महा मीडिया] सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,346 रुपए घटकर 1.46 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं एक किलो चांदी 15,176 रुपए घटकर 2.25 लाख रुपए रह गई जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। सोना 34 दिन में 13,590 और चांदी 42,040 सस्ती हुई है।