नवीनतम
नेपाल में बीमा घोटाले का भंडाफोड़
भोपाल [महामीडिया] नेपाल में माउंट एवरेस्ट से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कुछ शेरपा और ट्रेकिंग से जुड़े लोग मिलकर खाने में बेकिंग सोडा या एक खास दवा मिलाकर पर्यटकों को बीमार बनाकर महंगे हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के जरिए करोड़ों का बीमा घोटाला कर रहे थे। नेपाल पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें ट्रेकिंग कंपनी के मालिक, हेलिकॉप्टर ऑपरेटर और अस्पताल से जुड़े लोग शामिल हैं। इन पर संगठित अपराध और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच जनवरी में शुरू हुई थी जब तीन प्रमुख पर्वतीय रेस्क्यू कंपनियों के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इन समूहों ने धोखाधड़ी करके कम से कम 2 करोड़ डॉलर का बीमा भुगतान हासिल किया था। एवरेस्ट पर 167 करोड़ के इंश्योरेंस घोटाले के लिए शेरपाओं द्वारा पर्यटकों को जहर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।