नवीनतम
शुभ एवं मंगलकार्य आज से प्रारंभ
भोपाल [महामीडिया] चार महीने के लंबे भद्र काल के बाद अब विवाह का शुभ समय शुरू हो रहा है। देवउठनी ग्यारस पर हजारों जोड़े सात फेरे लेकर जीवन के नए सफर की शुरुआत करेंगे। आज देवउठनी ग्यारस के दिन पूरा दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस सीजन का आखिरी मुहूर्त 6 दिसंबर को रहेगा। इस बार दिसंबर के महीने में कम मुहूर्त हैं इसका कारण शुक्र ग्रह का अस्त होना है। आमतौर पर दिसंबर के महीने में 15 दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहते हैं लेकिन इस बार दिसंबर में सिर्फ तीन मुहूर्त रहेंगे 4 दिसंबर, 5 दिसंबर और 6 दिसंबर। वहीं नवंबर में कुल 14 दिन विवाह के मुहूर्त रहने वाले हैं। देवउठनी ग्यारस वह दिन है जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और देव दरबार पुनः खुल जाता है। इसी के साथ विवाह और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है। इस दिन विवाह के लिए मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह स्वयं में ही अत्यंत शुभ माना गया है।