बसंत पंचमी पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज वीणावादिनी मां सरस्वती का आविर्भाव दिवस पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि जगत जननी माता सरस्वती ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं इसलिए हम सभी को सामाजिक समरसता के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाना चाहिए। बसंत पंचमी का पर्व भारत की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का एक प्रमुख उदघोष है जो हमें उत्सव प्रधान जीवन धर्मिता की शिक्षा देता है।