नवीनतम
महाकाल के आंगन में आज वासंती उल्लास
भोपाल [महामीडिया] ज्ञान, कला, वाणी और नव पल्लव का पर्व वसंत पंचमी आज मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत महाकाल के आंगन से हुई तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी ने भगवान महाकाल को वसंत के पीले फूल व गुलाल अर्पित कर वसंत उत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार किया जा रहा है।शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना गया है, इस दिन बिना पंचांग देखे शुभ मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस बार वसंत पचंमी पर तारा अस्त होने से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं लेकिन अबूझ मुहूर्त में विवाह समारोह हो रहे हैं।