भाई दूज पर्व आज

भाई दूज पर्व आज

भोपाल [महामीडिया] आज गुरूवार 23 अक्टूबर 2025 कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। आज विशाखा नक्षत्र के बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा। आयुष्मान योग के बाद सौभाग्य योग रहेगा। आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि है जिसे बहुत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक दिनभर के शुभ  समय (मुहूर्त) का महत्व रहेगा। भाई दूज पर तिलक करने का सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:05 से 2:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान 12:05 से 1:30 बजे तक ‘शुभ चौघड़िया’ और 1:30 से 2:54 बजे तक ‘अमृत चौघड़िया’ रहेगी। अमृत चौघड़िया को सर्वाधिक फलदायी और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। इस मुहूर्त में भाई को तिलक करने से उसके जीवन में दीर्घायु, समृद्धि और सुख की वृद्धि होती है।

सम्बंधित ख़बरें