नवीनतम
भोपाल में नवंबर में ठंड का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
भोपाल [महामीडिया] भोपाल में रविवार की रात पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे रहा। एक ही रात में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। इससे 84 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। भोपाल में नवंबर की सर्दी का ओवरऑल रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 में 6.1 डिग्री का था। इस ठंड ने भोपाल को देश का चौथा सबसे ठंडा शहर बना दिया है। राजस्थान में रविवार को दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश के 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक रहा। सीकर 4.3 डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडा रहा।