म.प्र भारत का का नया ‘फूड-बास्केट’ बना : मुख्यमंत्री  यादव

म.प्र भारत का का नया ‘फूड-बास्केट’ बना : मुख्यमंत्री  यादव

मैहर [महामीडिया] म.प्र अब न केवल विकास दर में अग्रणी है बल्कि खाद्यान्न उत्पादन में भी देश में नई पहचान बना चुका है। यही कारण है कि भारत का हृदय प्रदेश अब देश का नया ‘फूड-बास्केट’ कहलाने लगा है।
मुख्यमंत्री  मोहन यादव का कहना है कि म.प्र  ने कृषि और उससे सम्बद्ध क्षेत्रों में जो आशातीत प्रगति की है उसमें हमारे अन्नदाताओं की महती भूमिका है। बीते वर्षों में मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन, सिंचाई विस्तार और किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का नया ‘फूड बास्केट’ बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य की विकास दर अब डबल डिजिट में पहुंच चुकी है जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने का संकल्प लिया है। जिससे किसानों से जीवन में खुशहाली आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें