भोपाल शहर में आंधी और बारिश

भोपाल शहर में आंधी और बारिश

भोपाल [महामीडिया] भोपाल शहर में गुरुवार रात लगभग 10 बजे लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर झमाझम वर्षा हुई। करीब एक घंटे तक बिगड़े रहे मौसम के मिजाज ने सबकुछ अस्त-व्यस्त करके रख दिया। कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।

स्ट्रीट लाइटें भी बंद हो जाने से शहर अंधेरे में डूब गया। सड़कों और निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। कई पेड़ उखड़ गए, होर्डिंग और बोर्ड आंधी से गिर गए। इस दौरान शहर का तापमान शाम साढ़े बजे (36.4 डिग्री) की तुलना में रात 11:30 बजे 9.4 डिग्री लुढ़ककर 27.0 डिग्री पर आ गया।

सम्बंधित ख़बरें