अप्रैल से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

अप्रैल से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

भोपाल [महामीडिया] अप्रैल से मंत्रालय में हाजिरी लगाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब हाजिरी के लिए फेस स्कैन , कार्ड पंच और मोबाइल एप का उपयोग अनिवार्य किया जा रहा है। दरअसल, मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत मंत्रालय के प्रवेश द्वारों पर फेस स्कैनर और कार्ड पंच मशीनें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से भी कर्मचारियों को अटेंडेंस दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें