सोना और चाँदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट
भोपाल [महामीडिया] सोना और चाँदी में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,963 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 7,695 रुपए घटकर 2.53 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 3,867 और चांदी 15,508 सस्ती हुई है।