नवीनतम
पश्चिम बंगाल में दस स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे
भोपाल [महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय [ ED] ने आज सोमवार को चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापे मारे। यह छापे एक अवैध कॉल सेंटर के कामकाज की जांच के सिलसिले में मारे गए। सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में करीब 10 जगहों पर छापे मारे गए। यह जांच एक अवैध कॉल सेंटर की गतिविधियों से जुड़ी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या इस जांच का कोई संबंध राजनीतिक फंडिंग या चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रलोभनों से है। जिन लोगों की तलाश की जा रही है उनमें सुराश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजीत चक्रवर्ती के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जिन कॉल सेंटरों पर जांच चल रही है उनके जरिए कई लोगों को ठगा गया है।