
बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। भगवान बुद्ध के बताए गए सिद्धांतों एवं मार्गों पर चलकर विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है इसलिए आज के समय में भगवान बुद्ध का संदेश पूरी दुनिया के लिए समसामयिक, अनुकरणीय एवं सराहनीय है।