भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी

भोपाल[ महामीडिया ] भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी भारत और पाकिस्तान के तनातनी के बीच एक बड़ी खबर है। दोनों देशों के बीच सीज फायर की सहमति बन गई है। इसे आज शाम 5:00 बजे से लागू कर दिया गया है। अब 12 में को दोपहर 2:00 बजे फिर से इस मामले पर चर्चा होगी। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने दी है। इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि "पाकिस्तान से आज दोपहर 3: 35 बजे फोन पर चर्चा हुई है। इस चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बन गई है कि दोनों देश आज शाम 5:00 बजे से जमीन हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई को रोक देंगे।"

सम्बंधित ख़बरें