मुंबई में विवादित दरगाह को हटाया गया 

मुंबई में विवादित दरगाह को हटाया गया 

मुंबई[ महामीडिया] मुंबई में माहिम बीच पर बनी एक दरगाह को गुरुवार सुबह मुंबई महानगरपालिका  ने हटा दिया। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच बुलडोजर से दरगाह हटाई गई। मुंबई महानगरपालिका मलबे को भी ट्रकों में भरकर ले गई है।बुधवार को नेता राज ठाकरे ने कहा था कि माहिम के पास समुद्र में अतिक्रमण करके एक मजार बनाई गई है। अगर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बनाएंगे। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री केसरकर ने कहा कि कोस्टल रेगुलेशन जोन को ध्यान में रखते हुए दरगाह को हटाने का फैसला लिया गया। कोस्टल रेगुलेशन जोन एक्ट के तहत समुद्र के अंदर किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें