मिजोरम में मतगणना 4 दिसंबर को 

मिजोरम में मतगणना 4 दिसंबर को 

भोपाल [ महामीडिया] मिजोरम में अब 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम में बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग रहते हैं। रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है, और ईसाई समुदाय कई धार्मिक कार्यक्रम करता है। काउंटिंग के कारण इनमें बदलाव करना पड़ेगा, इसलिए मांग की जा रही थी कि इस दिन राज्य में वोट काउंटिंग न कराई जाए। राज्य की कुल आबादी करीब 11 लाख इनमें से 9.56 लाख ईसाई हैं।1 मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में 77.04% मतदान हुआ था। सेरछिप में सबसे ज्यादा 77.78%, तो सियाहा में सबसे कम 52.02% मतदान हुआ। आइजोल में 65.06% वोटिंग हुई।

सम्बंधित ख़बरें