म.प्र.में साइबर अपराध तेजी से बढ़े
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे हैं। अगर हिसाब लगाया जाए तो रोज लगभग 190 लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। 2025 में पहले छह महीनों में ही कुल 34021 साइबर अपराध के केस सामने आए हैं, जबकि यह आंकड़ा 2021 के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, जब पूरे साल में सिर्फ 13768 मामले दर्ज हुए थे। साल 2021 से 2025 तक का साइबर ठगी का ग्राफ अब आसमान छू रहा है। 2022 में 26053, 2023 में 52846 और 2024 में 68,578 मामले सामने आए थे। 2025 में जनवरी से जून माह तक ही 34,021 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जो साल के अंत के फाइनल आंकड़ों में 70 हजार से अधिक हो सकती हैं। मामले मुख्य रूप से फिशिंग, ओटीपी स्कैम, फर्जी जॉब ऑफर, शेयर मार्केट, निवेश घोटाले, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया पर होने वाले अन्य फर्जीवाड़ों से जुड़े हैं।