कूनो नेशनल पार्क में पाँच नए शावकों ने जन्म लिया
भोपाल [महामीडिया] कूनो नेशनल पार्क की चर्चित मादा चीता ज्वाला ने आज 9 मार्च को एक साथ 5 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। मादा चीता ज्वाला मूल रूप से अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई थी। सितंबर 2022 में कूनो में छोड़े गए आठ नामीबियाई चीतों में ज्वाला भी शामिल थी। उस समय उसका नाम सियाया था जिसे बाद में ज्वाला नाम दिया गया। कूनो आने के बाद ज्वाला ने यहां शानदार ढंग से खुद को ढाला और अब वह कूनो की सबसे सफल मादा चीताओं में मानी जाती है। ज्वाला ने पहली बार मार्च 2023 में 4 शावकों को जन्म दिया था हालांकि उनमें से केवल एक शावक जीवित बच पाया।