
महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन गिरा
भोपाल [ महामीडिया] देश में चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर के दौरान 10.65 प्रतिशत घटकर 43.2 लाख टन रहा। यह चालू चीनी वर्ष 2023-24 के पहले दो महीने हैं। चीनी का मौसम अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। एक साल पहले की समान अवधि में उत्पादन 48.3 लाख टन हुआ था। महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन के कारण देश का कुल चीनी उत्पादन कम हो गया है। देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन इस सत्र के अक्टूबर-नवंबर में 13.5 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह उत्पादन 20.2 लाख टन का हुआ था। देश के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक में चीनी उत्पादन भी पहले के 12.1 लाख टन के मुकाबले घटकर 11 लाख टन रह गया।