नवीनतम
देव दीपावली आज
भोपाल[ महामीडिया ]आज देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र पर्व आज 5 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। यह पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को आता है जो कि इस वर्ष 4 नवंबर की रात 11:30 से शुरू होकर 5 नवंबर की रात्रि 9:00 बजे तक रहेगी। इस पुनीत एवं पावन पर्व को हिंदू धर्म में देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी या सरोवर के तट पर दीप दान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और हमारी आत्मा को उजाले का वरदान प्राप्त होता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि यदि इस रात्रि का एक दीपक भी भगवान तक पहुंच जाए तो वह व्यक्ति के जीवन से अंधकार को मिटा देते हैं। देव दीपावली का पर्व संपूर्ण भारत वर्ष में पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।