नवीनतम 
                                                हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदूजा का निधन
भोपाल [महामीडिया] हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदूजा का 85 साल की उम्र में लंदन के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वह कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे। 2023 में बड़े भाई श्रीचंद हिंदूजा के निधन के बाद उन्होंने ग्रुप की कमान संभाली थी। गोपीचंद को बिजनेस सर्कल में 'जीपी' कहकर पुकारा जाता था उन्होंने हिंदूजा ग्रुप को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाया था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज और पुत्री रीता हैं।