नवीनतम
आदि कैलाश यात्रा एक मई से
भोपाल [महामीडिया] उत्तराखंड में आगामी एक मई को शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदि कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। पिथौरागढ़ में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पावन धाम के द्वार खुलना यात्रा के औपचारिक शुभारंभ का प्रतीक है। यह यात्रा राज्य के तीन स्थानों—हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला—से प्रारंभ होगी। इन तीनों स्थानों से कुल 15 जत्थे श्रद्धालुओं के आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। हल्द्वानी से जाने वाली यात्रा आठ दिनों में पूरी होगी जबकि टनकपुर से शुरू होने वाली यात्रा छह दिनों की होगी। वहीं धारचूला से निकलने वाले श्रद्धालु पांच दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेंगे। यात्रा का पहला चरण 10 जून को समाप्त हो जाएगा। पिछले साल यात्रा तीन मई से 30 नवंबर तक चली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत बड़े नेताओं के आदि कैलाश दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।