नवीनतम
सीबीएसई दसवीं की श्रेणी सुधार परीक्षा मई में
भोपाल [महा मीडिया] सीबीएसई ने कक्षा 10 के सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। छात्र मई में अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा दे सकेंगे।एलओसी जमा करने की प्रक्रिया आज 18 मार्च से शुरू हो गई है । फीस 320 रुपये प्रति विषय तय की गई है। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अब अपने अंकों में सुधार का अतिरिक्त मौका मिलेगा। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वह अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।